फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting of Congress in kichcha

Nainital News: किसान कांग्रेस की कार्यसमिति में पहुंचे प्रदेश के कांग्रेसी

Wed, 23 Aug 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 23 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Congress in kichcha
किच्छा। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। किसान ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निदान कर अपनी उपज के भुगतान के लिए भटक रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

वे दरऊ रोड पर स्थित एक बरातघर में आयोजित किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस बैठक में बड़ी तादाद में किसान पहुंचे। लाडी का कहना था कि प्रदेश के किसान परेशान हैं। आधी फसल बिकने के बाद ही सरकारी क्रय केंद्र खुलते हैं। प्रदेश सरकार को समस्या सुलझानी चाहिए। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू ने कहा कि आज किसान कांग्रेस अलग पहचान बना चुकी है क्योंकि किसानों के हर मुद्दे पर किसान कांग्रेस सक्रिय रही है। अब संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इससे पहले संधू की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष लाडी का स्वागत किया गया। वहां निर्मल सिंह हंसपाल, अजीत सिंह बेदी, लखविंदर सिंह, गुरदेव सिंह विर्क, संदीप बावा, मो. खालिद, रंजीत सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन


प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की घोषणा
किच्छा। किसान कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति में हरमिंदर सिंह लाडी ने प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। बताया कि जितेंद्र सिंह संधू प्रदेश उपाध्यक्ष, गुरबाज सिंह विर्क कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, कंवलजीत सिंह बाठला, मो. ताहिर कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह विर्क प्रदेश संगठन मंत्री, अमरीक सिंह प्रदेश सचिव, नवदीप सिंह कंग जिलाध्यक्ष, बंटी पपनेजा जिला उपाध्यक्ष, जुगराज सिंह जिला महासचिव, अकरम खान जिला सचिव, सरन पूरेवाल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, कामरान खान ब्लाॅक अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed