{"_id":"620fcb7703eeb53211728b85","slug":"meeting-for-exam-of-navodaya-schools-ramnagar-news-hld454091259","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को होगी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को होगी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
रामनगर बोर्ड कार्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक में शामिल में उपशिक्षा अधि
- फोटो : RAMNAGAR
Link Copied
रामनगर (नैनीताल)। 27 फरवरी को प्रदेश में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होनी है। परीक्षा को लेकर गढ़वाल और कुमाऊं के उपशिक्षा अधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक हुई। बैठक में उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी को होगी। अपर सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि 630 सीटों के लिए प्रदेश भर के 105 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा में 13943 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उपसचिव सीपी रतूड़ी ने बताया कि बैठक में उपशिक्षा अधिकारियों को परीक्षा को संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, रोकथाम संबंधी गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। परिषद की ओर से उपलब्ध कराई जा रही नामावली में अंकित अनुक्रमांक के अनुसार परीक्षा आवेदन पत्र एवं प्रवेशपत्र में अनुक्रमांक अंकित कर 25 फरवरी तक परीक्षार्थियों को वितरण किया जाएगा। उप शिक्षा अधिकारी पूरे परीक्षा काल में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहकर परीक्षा कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।