फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Medical stores remain closed in protest against online drug sales, leaving patients distressed.

Nainital News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहे मेडिकल स्टोर, मरीज हुए परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Medical stores remain closed in protest against online drug sales, leaving patients distressed.
रामनगर/लालकुआं। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को रामनगर के अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद रहे। रामनगर ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश गर्ग ने बताया कि आंदोलन को रामनगर सहित कुमाऊं और गढ़वाल के व्यापारियों व दवा विक्रेताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। ऑनलाइन दवा कारोबार के तेजी से बढ़ने के कारण हजारों फार्मासिस्ट, मेडिकल स्टोर संचालक और दवा कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ रही हैं। बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर पारंपरिक मेडिकल कारोबार को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं जिससे छोटे व्यापारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उधर, लालकुआं क्षेत्र के दवा व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर बंद रखे। दवा व्यापारियों ने कॉर्पोरेट कंपनियों की ओर से दवाओं पर भारी छूट देने के विरोध में प्रदर्शन कर रोष जताया। मेडिकल स्टोर बंद होने से दवा लेने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। केमिस्ट क्लब के जिलाध्यक्ष राजकुमार सेतिया ने कहा कि यदि सरकार ने नियमों में संशोधन नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed