Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Measuring the mountain trails, he touched the peak of success

Nainital News: पहाड़ की पगदंडियों को नाप सफलता के शिखर को छुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Measuring the mountain trails, he touched the peak of success
हल्द्वानी। पहाड़ी की पगदंडियों को नापकर हरीश भाकुनी ने सफलता के शिखर पर पहुंचने में सफलता पाई। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके इस हॉकी खिलाड़ी हरीश वर्तमान में रेलवे विभाग में सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के चनौद निवासी हरीश का बचपन से ही खेलों के प्रति लगाव था। पहाड़ों में खेलों के उचित संसाधन नहीं थे और जानकारी का भी अभाव था। 1980 में अपने पिता के साथ हल्द्वानी आने पर उन्होंने पहली बार हॉकी के बारे में सुना। रेडियो में हॉकी के मुकाबलों की कमेंट्री सुनने लगे। हरीश बताते हैं कि वर्ष 1980 में मॉस्को में हुए ओलंपिक खेलों के दौरान उन्होंने हॉकी खिलाड़ी मो. शाहिद के बारे में सुना। शानदार ड्रिबलिंग और खेल शैली के लिए जाने जाने वाले शाहिद ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि हॉकी के लिए उनका लगाव बढ़ गया। 1985 में उन्होंने लखनऊ खेल छात्रावास में प्रवेश लिया और हॉकी की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

---

युवाओं को हॉकी के प्रति कर रहे जागरूक

हल्द्वानी। हरीश भाकुनी रेलवे विभाग काठगोदाम में मुख्य टिकट परीक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आने के बाद उनका चयन रेलवे गोरखपुर के लिए हुआ। चयन से पूर्व उन्होंने हॉकी ट्रायल में प्रतिभाग किया। वह युवाओं को भी खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। खेल विभाग की ओर से शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed