{"_id":"689a59c3092e3475e30082a9","slug":"measurement-of-the-school-under-construction-of-the-former-block-pramukh-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-109128-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निर्माणाधीन स्कूल की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निर्माणाधीन स्कूल की पैमाइश
विज्ञापन
भवाली/मुक्तेश्वर(नैनीताल)। रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के ग्राम सिमायल रैकवाल में निर्माणाधीन भवन और भूमि की पैमाइश करने के लिए सोमवार को तहसीलदार युगल किशोर पांडे राजस्व विभाग और पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों की ओर भवन निर्माण को लेकर जांच की गई। जांच टीम की ओर से भूमि संबंधित जानकारी भी ली गई।
बता दें कि किसी शिकायतकर्ता की ओर से जिला प्रशासन से पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के बनाए जा रहे विद्यालय के भवन निर्माण की भूमि पर कई खामियां होने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर तहसीलदार अपनी टीम के साथ पांच अगस्त को भवन निर्माण की भूमि की जांच के लिए पहुंचे थे लेकिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी और ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन की टीम वापस लौट गई थी। वहीं तहसीलदार की ओर से लाखन सिंह नेगी और अन्य के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी आधार पर प्रशासन की टीम सोमवार को यहां पहुंची थी। टीम ने स्कूल परिसर में जमीन के साथ ही भवन निर्माण संबंधी कागजातों की भी जांच की। जमीन की भी यहां पूरी पैमाइश की गई है। नैनीताल एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि प्रशासन की ओर से भवन निर्माण की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद