फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBPG College students angry over technical glitch in Samarth portal and non-payment of fees in haldwani

समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी: फीस जमा ना होने पर MBPG के छात्रों का फूटा गुस्सा, महिला कॉलेज में की तालाबंदी

Tue, 04 Jun 2024 04:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:22 PM IST
सार

हल्द्वानी में समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी और फीस जमा ना होने के विरोध में एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को प्रवेश प्रक्रिया रुकवा दी। छात्रों ने महिला महाविद्यालय में तालाबंदी भी की और उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
MBPG College students angry over technical glitch in Samarth portal and non-payment of fees in haldwani
MBPG के छात्रों का फूटा गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी और फीस जमा ना होने के विरोध में एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को प्रवेश प्रक्रिया रुकवा दी। छात्रों ने महिला महाविद्यालय में तालाबंदी भी की और उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रवेश समिति के साथ काफी समय तक छात्रों की तीखी बहस भी हुई। छात्रों ने समर्थ की तकनीकी खराबियों का हवाला देकर प्रवेशार्थियों को भी वापस लौटा दिया।

विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया सुबह 10 बजे जैसे ही शुरु हुई छात्र नेताओं ने कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया का विरोध करते हुए काउंसलिंग स्थल पर तालाबंदी कर दी। छात्रों ने भीषण गर्मी के बीच अधूरी तैयारियों के साथ प्रवेश प्रक्रिया कराए जाने का विरोध किया। काफी समय तक छात्रों की प्रवेश समिति से झड़प होती रही। छात्र नेताओं ने प्रवेश लेने के लिए कॉलेज पहुंचे छात्रों को समर्थ पोर्टल की असमर्थता बताते हुए प्रवेश समिति के समक्ष नहीं जाने दिया। विरोध पर उतरे छात्र नहीं माने तो एक बजे के करीब प्रवेश प्रक्रिया रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Election Result 2024: नैनीताल सीट से अजय भट्ट आगे...कांग्रेस के प्रकाश जोशी पीछे, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता उमा शंकर तिवारी का कहना समर्थ पोर्टल पर फीस जमा करने का विकल्प नहीं खुला है। बिना फीस जमा किए छात्रों के प्रवेश सत्यापित नहीं हो रहे हैं। पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के चलते छात्रों के विषय भी नहीं बदल पा रहे हैं। ऐसे में छात्रों को भीषण गर्मी में बार-बार कॉलेज के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। छात्र नेता यश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग अधूरी तैयारियों के बीच प्रवेश प्रक्रिया करा रहा है। समर्थ पोर्टल पर तकनीकी खराबी के चलते विषय नहीं बदल पा रहे हैं और ना ही उसमें त्रुटि सुधार हो पा रहा है।

कई छात्रों को इंटर की मार्कशीट, टीसी-सीसी प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं। उन्हें प्रार्थना पत्र में निर्धारित समय पर अपने दस्तावेज जमा करने होंगे।बीएससी स्नातक सेमेस्टर में कई छात्रों ने कंप्यूटर साइंस विषय के लिए आवेदन किया है, लेकिन कंप्यूटर साइंस में सीटें सीमित हैं। समर्थ पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत के कारण विषय भी नहीं बदल पा रहे हैं। ऐसे में छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। प्रवेश समिति की ओर से पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें दूर होने पर छात्रों को फोन के माध्यम से सूचित करने की बात कही जा रही है। छात्रों ने समर्थ पोर्टल पर आ रही दिक्कतों को जल्द दूर करने और फीस जमा करने का विकल्प जल्द दिए जाने की मांग की है ताकि छात्रों को प्रवेश के लिए कॉलेज के चक्कर ना काटने पड़ें। इस अवसर पर छात्र नेता रक्षित बिष्ट, हर्ष शर्मा, निश्चय शर्मा, चंदन नगरकोटी, तनिष्क गोस्वामी, आर्यन बेलवाल आदि मौजूद रहे।

प्रवेश सत्यापित करने के लिए फीस का विवरण देना जरुरी
समर्थ पोर्टल पर प्रवेश सत्यापित करने के लिए फीस का विवरण देना जरुरी है लेकिन पोर्टल पर फीस जमा करने की व्यवस्था अभी नहीं हुई है। ऐसे में छात्रों को प्रवेश सत्यापित नहीं हो पा रहा है। फिलहाल काउंसलिंग कमेटी छात्रों के समर्थ पोर्टल पर चढ़े ऑनलाइन दस्तावेज को सत्यापित कर दस्तावेज जमा कर रही है, लेकिन फीस जमा करने की व्यवस्था ना होने के कारण प्रवेश सत्यापित नहीं हो पा रहा है। फीस जमा करने का विकल्प खुलने पर ही छात्र फीस जमा कर प्रवेश पूर्ण कर सकेगा। कई छात्रों ने विषय नहीं भरे हैं या ऐसे विषय भर दिए हैं जिनमें सीटे सीमित होने पर प्रवेश मिलना मुश्किल है। प्रवेश समिति समर्थ पोर्टल पर छात्रों के विषयों में बदलाव नहीं कर पा रही है। इस कारण छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed