{"_id":"6429e6889e151293970f3b01","slug":"mbpg-college-student-union-president-sue-haldwani-news-c-8-1-hld1023-101583-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली अश्लील पोस्ट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली अश्लील पोस्ट, मुकदमा दर्ज
Mon, 03 Apr 2023 04:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Updated Mon, 03 Apr 2023 04:46 PM IST
सार
आरोपी छात्र मुकेश पांडे ने बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर )
- फोटो : istock
विस्तार
एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने कॉलेज के ही एक छात्र पर धमकी देने और अश्लील पोस्ट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुखानी पुलिस के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने दी तहरीर में कहा कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर अश्लील वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी। बताया कि आरोपी छात्र मुकेश पांडे ने बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया कि इससे उनके सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस से आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन