{"_id":"589f5fa94f1c1b865237d2b7","slug":"mbeepiji-college-evms-will-be-kept-in-strong-salons","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी कॉलेज के स्ट्रांग रूमों में रखी जाएंगी ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी कॉलेज के स्ट्रांग रूमों में रखी जाएंगी ईवीएम
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को होने वाले मतदान के बाद ईवीएम एमबीपीजी कॉलेज के स्ट्रांग रूमों में रखी जाएंगी। अलग-अलग विधानसभाओं के लिए छह स्ट्रांग रूमों तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा है। स्ट्रांग रूमों पर केंद्र की पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
उपजिला निर्वाचन अधिकारी जसवंत सिंह राठौर ने बताया कि जिले की छह विधानसभाओं के चुनाव के लिए 914 पोलिंग स्टेशन बने हैं। 15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 14 फरवरी को पोलिंग पार्टियां अस्थाई जिला निर्वाचन कार्यालय एमबीपीजी कॉलेज से ही रवाना होगी।
विज्ञापन
सिर्फ दूरस्थ पर्वतीय इलाकों के 21 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां 13 फरवरी को ही रवाना हो जाएंगी। बताया कि 15 फरवरी का मतदान समाप्त होने के उपरांत पोलिंग पार्टियों द्वारा ईवीएम एमबीपीजी कॉलेज में ही जमा की जाएंगी। इसके लिए कॉलेज परिसर में क्लासरूमों को स्ट्रांग रूम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूमों में ईवीएम रखे जाने के बाद ये सभी कक्ष पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिए जाएंगे। इसके अलावा स्ट्रांग रूमों के 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। स्ट्रांग रूमों के आसपास कोई किसी भी व्यक्ति के आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।