फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MB college team champion

एमबी कॉलेज की टीम चैंपियन

Sun, 25 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sun, 25 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
MB college team champion
स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में चल रही कुमाऊं विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी खो- खो (महिला) प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर कालेज बागेश्वर की टीम को हराकर एमबीपीजी कालेज की टीम ने चैंपियनशिप जीत ली।

विज्ञापन


महिला महाविद्यालय के मैदान में एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के मध्य फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मैच में पहली पारी में एमबी कालेज की टीम के 7 अंक तथा पीजी कालेज बागेश्वर की टीम के 5 अंक रहे।
विज्ञापन


दूसरी पारी में एमबी की टीम 3 अंक ही हासिल कर पाई जबकि बागेश्वर की टीम ने 4 अंक प्राप्त कर किए। इस तरह दोनों पारियों के परिणाम को मिलाकर एमबीपीजी कालेज की टीम एक अंक से विजयी घोषित की गई। एमबीपीजी कालेज की टीम विजेता तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कुमाऊं विवि के क्रीड़ा प्रभारी डा. नागेंद्र शर्मा ने बागेश्वर टीम की भावना को सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट, आयोजक सचिव डा. एसडी तिवारी, छात्रा संघ की अध्यक्ष मनीषा जोशी, करिश्मा सूर्या, मृणालिनी, इकरा खान, क्रीड़ा समिति सदस्य डा. अपराजिता, डा. बीएम परगांई, डा. रितुराज पंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed