फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mayor and Municipal Commissioner honored for administering oath to 1.40 lakh people

Nainital News: 1.40 लाख को शपथ दिलाने पर महापौर और नगर आयुक्त सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mayor and Municipal Commissioner honored for administering oath to 1.40 lakh people
सर्वाधिक शपथ दिलाने में हल्द्वानी नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त को सम्मानित करते मुख्यमंत्री
हल्द्वानी। हल्द्वानी और काठगोदाम के विभिन्न जगहों पर 25 सितंबर को प्रदेश में सर्वाधिक 1.40 लाख लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने पर नगर निगम को देहरादून में सम्मानित किया गया। महापौर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शील्ड व प्रमाणपत्र भेंट किया। पूरे प्रदेश में 2.5 लाख लोगों ने शपथ ली थी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने देहरादून निदेशालय के कार्यक्रम में यह सम्मान दिया। हल्द्वानी नगर निगम की तरफ से सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, सभी पार्षद, सेना बल, स्वयं सहायता समूह, पर्यावरण मित्र, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सभी आम जनमानस के सहयोग से ही हल्द्वानी को यह अवार्ड मिला। सभी सहयोगियों को धन्यवाद पत्र भी प्रेषित किया जाएगा। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed