फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Max fell into ditch due to brake failure, ten passengers injured

Nainital News: ब्रेक नहीं लगने से खाई में गिरी मैक्स, दस यात्री घायल

Tue, 20 Feb 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 20 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Max fell into ditch due to brake failure, ten passengers injured
पहाड़पानी(नैनीताल)। धारी-धानाचूली मोटर मार्ग पर हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे धारी तहसील से थोड़ा आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत 10 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर एबुलेंस की मदद से पदमपुरी सीएचसी भिजवाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचे सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। पांच घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया। पांच लोगों को अस्पताल से ही छुट्टी दे दी गई। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि पांच घायलों को एसटीएच भेजा गया है। चालक ने वाहन में ब्रेक नहीं लगने के चलते वाहन खाई में गिरने की बात कही है। घटना के बाद घायलों के परिजनों से अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन



घायलों की सूची-

मधुलिका पत्नी दिनेश गंगवार (36) निवासी हाइडिल गेट हल्द्वानी (रेफर)

नीतू उपाध्याय (40) पत्नी हेमंत उपाध्याय निवासी हिम्मतपुर हल्द्वानी (रेफर)

दीपा बोरा पत्नी सुरेंद्र सिंह (36) निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी (रेफर)

चालक जीवन चंद्र (39) पुत्र रणजीत राम निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी (रेफर)

मंजू शर्मा (32) पत्नी मुकेश शर्मा निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी

अर्चना आर्या (37) पत्नी सिद्धार्थ आर्या निवासी कठघरिया हल्द्वानी

षष्टी दत्त जोशी (70) पुत्र प्रेमबल्लभ निवासी सगरौली जैंती
बच्ची सिंह (63) पुत्र हर सिंह निवासी जैंती
बीना जोशी (35) पत्नी मनोज जोशी निवासी जैंती

सुजीत विश्वास (38) पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जैंती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed