फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mauni Amavasya will be celebrated today; bathing and donating in Sarvartha Siddhi Yoga will bring blessings.

Nainital News: आज मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, सर्वार्थ सिद्धि योग में स्नान और दान से बरसेगी कृपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya will be celebrated today; bathing and donating in Sarvartha Siddhi Yoga will bring blessings.
हल्द्वानी। इस वर्ष की पहली अमावस्या रविवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार अमावस्या पर कई शुभ योगों का संगम हो रहा है जो इसे पितृ तर्पण और दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी बना रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय के अनुसार इस वर्ष मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव वास योग का विशेष संयोग बन रहा है। आज के दिन सूर्य देव की उपासना का फल भी कई गुना बढ़ जाएगा। यह तिथि पितृ तृप्ति, दोष निवारण और आत्मशुद्धि के लिए सर्वोत्तम मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन मौन रहकर पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस दिन प्रातः काल गंगाजल युक्त जल से स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। भगवान सूर्य देव को जल में तिल, रोली और लाल फूल डालकर अर्घ्य देना शुभ माना गया है। इसके पश्चात भगवान शिव और विष्णु की पूजा कर अपनी सामर्थ्य अनुसार कंबल, वस्त्र, अन्न, फल और मिठाई का दान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पितृ दोष से मुक्ति के लिए इस दिन श्रद्धापूर्वक किया गया तर्पण पूर्वजों को प्रसन्न करता है और परिवार में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। पवित्र नदियों तक नहीं जा पाने पर घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed