Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Massive fire broke out at Saraswati Shishu Mandir near China Baba Temple in Mallital

Nainital Fire: चीना बाबा मंदिर के पास सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना

Tue, 09 Dec 2025 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Dec 2025 10:28 PM IST
सार

आग की विकराल लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Massive fire broke out at Saraswati Shishu Mandir near China Baba Temple in Mallital
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चीना बाबा मंदिर के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दिखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर सर्विस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्कूल परिसर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन




फायर सर्विस की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू करेगी। नुकसान का अनुमान और अन्य जानकारी आग पर नियंत्रण के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed