फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Massive fire breaks out in broom warehouse, goods worth lakhs destroyed

Nainital News: झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Wed, 14 Feb 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 14 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in broom warehouse, goods worth lakhs destroyed
किच्छा। हल्द्वानी बाईपास रोड स्थित झाड़ू गोदाम में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग में किसी तरीके की कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नौ निवासी प्रवल प्रताप सिंह पुत्र नरेंद्र चौहान का हल्द्वानी बाईपास रोड पर किराये के एक भवन में झाड़ू का गोदाम है। फूल व सींक झाड़ू तैयार कर उसे स्टोर किया जाता है। बुधवार शाम करीब 7:45 बजे झाड़ू गोदाम से कुछ लोगों ने धुआं निकलते देखा, उस समय गोदाम बंद था। लोगों ने पास जाकर देखा तो गोदाम में आग लगी थी। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी, पुलिस व दमकल विभाग को दी। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर तीन गाड़ियों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया। जब तक आग बुझी, तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed