फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Marriage of Nandita Dhariyal

उत्तराखंड की बेटी अंतरराष्ट्रीय तराक परिणय सूत्र में बंधी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Marriage of Nandita Dhariyal
रामनगर। उत्तराखंड की बेटी अंतरराष्ट्रीय तैराक वंदिता धारीयाल शनिवार को रामनगर के ढिकुली स्थित मनु महारानी होटल रिजार्ट में शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं। वंदिता के पिता गुजरात मशहूर उद्योगपति योगेश धारीयाल मूल रूप से बेरीनाग (पिथौरागढ़) कुमाऊं निवासी हैं।
विज्ञापन

अहमदाबाद (गुजरात) के मशहूर उद्योगपति योगेश धारीयाल की पुत्री और उद्योगपति चंद्र दत्त धारीयाल की पौत्री वंदिता धारीयाल ने तैराकी के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वंदिता धारीयाल अंतरराष्ट्रीय तैराक हैं और उन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया है। फिना वर्ल्ड चैंपियनशिप और इंग्लैंड से फ्रांस तक 13 घंटे के इंग्लिश चैनल समुद्र पर तैरते हुए पार करने की उपलब्धि वंदिता धारीवाल के खाते में जुड़े हैं। वंदिता धारीयाल पहली कुमाऊंनी लड़की है जिसने इंग्लैंड से फ्रांस तक इंग्लिश चैनल पार किया है। 16 अप्रैल को वंदिता धारीवाल गुजरात के डॉ. वैभव जोशी पुत्र मदन मोहन जोशी के साथ विवाह सूत्र में बंध गई हैं।
विज्ञापन

वंदिता की उपलब्धि
ढिकुली निवासी अशोक खुल्बे ने बताया कि वंदिता ने 2009 विश्व एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में विभिन्न तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। 2009 के एशियाई इंडोर खेलों में शॉर्ट कोर्स तैराकी में भी भाग लिया था। उन्होंने 2010 के दक्षिण एशियाई खेलों में 100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में रजत पदक जीता था। 2017 में वह अंग्रेजी चैनल तैरने वाली गुजरात राज्य की पहली महिला बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed