{"_id":"5e14ef4a8ebc3e88110a53e5","slug":"market-committee-will-not-sell-cheap-onions-from-today-counter-closed-haldwani-news-hld3686874134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति आज से नहीं बेचेगी सस्ता प्याज, काउंटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति आज से नहीं बेचेगी सस्ता प्याज, काउंटर बंद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। अब लोगों को सस्ती दर पर 45 रुपये किलो प्याज नहीं मिलेगा। मंडी समिति प्रशासन ने प्याज के स्टॉल को बुधवार से बंद करने का फैसला लिया है। मिस्र का प्याज लेकर मुंबई से रवाना ट्रक बुधवार शाम तक हल्द्वानी पहुंच जाएंगे। प्याज को आपूर्ति विभाग के माध्यम से सस्ता गल्ला दुकानों पर 70 रुपये किलो की दर से बेचा जाएगा। हालांकि मंडी परिषद प्रशासन इसके पीछे तर्क दे रहा है कि लोग तुर्की का प्याज लेने के इच्छुक नहीं हैं इसलिए स्टॉल बंद किया गया है।
प्याज के दाम आसमान पहुंचने पर मंडी समिति ने सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के मकसद से काउंटर शुरू किया था। प्याज के दाम नीचे आने और तुर्की का प्याज मंगलवार तक मंडी के स्टॉल पर 45 रुपये किलो तक बिका। इधर, मंडी समिति के 45 रुपये और सस्ता गल्ला दुकानों पर 70 रुपये किलो प्याज बेचने संबंधी समाचार अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मंडी परिषद में खलबली मच गई। मंडी परिषद प्रशासन ने बुधवार से मंडी समिति का स्टॉल बंद करने को फैसला लिया। इसके पीछे यही बात कही गई है कि मिस्र का प्याज जब सस्ता गल्ला दुकानों पर बेचा जाएगा तो मंडी समिति के स्टॉल का संचालन करना ठीक नहीं है, क्योंकि जब मंडी के स्टॉल पर प्याज 45 रुपये मिलेगा तो सस्ता गल्ला दुकान पर 70 रुपये प्याज कौन लेने जाएगा।
लोग तुर्की का प्याज लेने के इच्छुक नहीं हैं, इसलिए मंडी समिति का स्टॉल बुधवार से नहीं लगेगा। अब उपभोक्ताओं को सस्ता गल्ला दुकानों से प्याज मिलेगा। सस्ता गल्ला दुकानदारों को मंडी समिति 67 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज देगी और दुकानदार उसे 70 रुपये में बेचेंगे।
विज्ञापन
-विश्व विजय सिंह देव, मंडी सचिव
थोक मंडी में 58 रुपये किलो प्याज
मंडी समिति के स्टॉल से मंगलवार को 117 लोगों ने 45 रुपये प्रतिकिलो की दर से सस्ता प्याज खरीदा। काउंटर पर मंडी निरीक्षक सौरभ डंगवाल, मंडी निरीक्षक भुवन नाथ गोस्वामी, मंडी निरीक्षक पंकज वर्मा आदि ने लोगों को प्याज उपलब्ध कराया। वहीं, थोक मंडी में बुधवार को प्याज के भाव 58 रहे, जबकि फुटकर में सब्जी मंडी में 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो रेट रहे।