फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   March out against neglect of Ramnagar

रामनगर की उपेक्षा के खिलाफ निकला जुलूस

Mon, 23 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Mon, 23 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
March out against neglect of Ramnagar

 रामनगर की उपेक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने जुलूस निकाला।

विज्ञापन


रोडवेज स्टेशन में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सीएम, सांसद और विधायक को कोसा। उन्होंने सरकार से कोसी पर तटबंध बनाने, रोडवेज स्टेशन की मूलभूत सुविधाएं बहाल करने, संयुक्त अस्पताल में डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति करने के साथ ही शहर और गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने की मांग की।

देवभूमि विकास मंच के बैनर तले शहीद पार्क लखनपुर से निकला जुलूस टेड़ा रोड, भरतपुरी, पंपापुरी, रानीखेत रोड होते हुए रोडवेज स्टेशन में सभा के रूप में तब्दील हुआ। सभा में वक्ताओं ने सीएम हरीश रावत, सांसद भुवन चंद्र खंडूरी, विधायक अमृता रावत की आलोचना करते हुए क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामनगर कुमाऊं गढ़वाल का प्रवेश द्वार, व्यापारिक मंडी, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र होने के बावजूद क्षेत्रवासी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक मांगें पूरी नही होगी, संघर्ष समय-समय पर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता देवभूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल और संचालन इको सेंसिटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने किया।

जुलूस में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, राज्य आंदोलनकारी, क्रांतिकारी जनवादी मोर्चा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, पंपापुरी लोक कल्याण समिति, ईको सेंसिटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति, हमारा उत्तराखंड मंच हम, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, ठेका मजदूर कल्याण समिति, दमन विरोधी संघर्ष समिति वीरपुरलच्छी, नागरिक संघर्ष समिति, कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, भोर सोसायटी, इंकलाबी मजदूर केंद्र, परिवर्तनकारी छात्र संगठन, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति से जुड़े सैंकड़ों मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed