{"_id":"587bd0074f1c1b700defe4b5","slug":"marathon-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":" रमेश चंद्र, हरीश, करन और डुंगर रहे चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश चंद्र, हरीश, करन और डुंगर रहे चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में मैराथन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में छावनी परिषद की ओर से रविवार को पांच किमी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 366 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सामान्य वर्ग में कुमाऊं रेंजीमेंट के जवान रमेश चंद्र, वरिष्ठ नागरिक वर्ग में हरीश चंद्र उप्रेती, सब जूनियर में करन जबकि जूनियर में डुंगर अव्वल रहे। विजेताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र के साथ ही नकद पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
सब जूनियर वर्ग में 53 प्रतिभागियों में करन सती, हिमांशु आर्या व अक्षय मेहरा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग के 110 प्रतिभागियों में डुंगर सिंह, दिनेश किरौला व मोहित कुमार जबकि वरिष्ठ नागरिक वर्ग के 15 प्रतिभागियों में से हरीश चंद्र उप्रेती, सुरेश चंद्र पांडे व बलवंत सिंह बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग में सर्वाधिक 188 प्रतिभागियों में कुमाऊं रेंजीमेंट के रमेश चंद्र, रवींद्र सिंह व किशन सिंह प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सामान्य वर्ग के तहत क्रमश:8 हजार, 5 हजार व 3 हजार जबकि सब जूनियर, जूनियर व वरिष्ठ नागरिक वर्ग में क्रमश: 5 हजार, 3 हजार व 2 हजार रुपए का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
तल्लीताल गांधी चौक में छावनी के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों एनसीसी के ग्रुप कमांडर (एडम) कर्नल विमल नारंग, कर्नल एके बख्शी, मेजर एसएस शर्मा, कर्नल एके शर्मा, ले. कर्नल थपलियाल, ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी, सीओ विजय थापा, छावनी के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रौतेला, सदस्य तुलसी बिष्ट तथा डॉ. दीपा रौतेला ने पुरस्कृत किया।
समारोह में पांच वर्ष तक के दो नन्हें धावकों पृथ्वीराज सिंह नेगी व नितिन आर्या के अलावा बुर्जग व महिला धावकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी पूरन सिंह मेहरा, छावनी के जेई राजेंद्र सिंह पवार, दीप चंद्र तिवारी, कुंवर सिंह कबडोला, सुरेश चंद्र, अपेक्षा बिष्ट, दीवान मेहता, अमित मेहता, राजू नारंग, जगत नेगी, रवि जोशी, गोविंद बोरा, उमेश भट्ट, भूपेंद्र नयाल, निर्मल पाठक, मनीष साह समेत विभिन्न संस्थाओं ने सहयोग दिया। संचालन फार्मेसिस्ट प्रकाश कांडपाल ने किया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनसीसी के साथ ही खेल से जुड़े लोगों ने प्रतियोगिता को सफल कराने में हर संभव सहयोग दिया।