फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Many big Congress leaders will join BJP in 2026: Mathura Dutt Joshi

वर्ष 2026 में कांग्रेस के कई बड़े नेता थामेंगे भाजपा का दामन : मथुरा दत्त जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Many big Congress leaders will join BJP in 2026: Mathura Dutt Joshi
नैनीताल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने दावा किया है कि वर्ष 2026 अक्तूबर व नवंबर तक कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में नेतृत्व विहीन हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आत्मघाती है। पार्टी को चुनावी नतीजों से सबक लेने की जरूरत है। कहा कि आपसी एकता की कमी से कांग्रेस वर्ष 2027 में होने जा वाले चुनाव में और कमजोर होगी। उन्होंने कहा एक समय था जब कांग्रेस की नीति थी जात पर ना पात पर मोहर लगाना हाथ पर...लेकिन स्वयं कांग्रेस नेता जाति गणना कर समाज में जहर फैला रहे हैं। यही नहीं राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने मूल निवास को लेकर किए गए प्रश्न में कहा कि राज्य बनने के बाद स्थायी निवास के प्रमाणपत्र जारी किए। सरकार के स्तर पर इस मामले में गहन चर्चा हो रही है। धामी सरकार जल्द इस मामले में गंभीर फैसला लेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed