फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Manuscript Conservation Workshop

नई-नई खोजों का आधार हैं पांडुलिपियां

Wed, 25 Feb 2015 01:28 AM IST
कैलाश पाठक/अमर उजाला, नैनीताल
कैलाश पाठक/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 25 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Manuscript Conservation Workshop

अंतरराष्ट्रीय पांडुलिपि विशेषज्ञ और हिमालयन सोसायटी फार हैरिटेज एंड आर्ट कंजरवेशन के निदेशक अनुपम साह का कहना है कि भारत में करीब 70 से 80 लाख पांडुलिपियां हैं। इनमें अधिकतर विज्ञान, ज्योतिष, गणित और प्लांट मेडिसिन पर आधारित हैं। इन्हीं पुरानी पांडुलिपियों का आधार लेकर आज नई-नई खोजें हो रही हैं। इन पांडुलिपियों की जानकारी के लिए विदेशों से कई रिसर्चर भारत आ रहे हैं।

विज्ञापन


श्री साह के मुताबिक पांडुलिपियों से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं। अधिकतर दवाओं को बनाने में इन पांडुलिपियों का सहारा लिया जा रहा है। पांडुलिपियों में पुराणों, ग्रंथासार की भरमार है। कई पांडुलिपियां मठों से संदर्भित भी हैं। तंत्र विद्या से संबंधित पांडुलिपियां तो हैं, लेकिन वह उन्हीं लोगों के पास हैं, जो इस काम को करते हैं या इसमें पारंगत हैं। ऐसी पांडुलिपियां संग्रहालयों में नहीं आई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांडुलिपियों का सहारा लेकर ही कलाकार शनिदेव, भगवान शंकर, अग्नि उपकरण, अग्नि पैदा करने की विधि आदि की कल्पनाएं अपने मन के भीतर संजोकर उन्हें चित्रित करता है। आर्टिस्ट उच्चकोटि के ऑब्जर्वर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में कराया पांडुलिपियों का रिव्यू
राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के सहयोग और हिमालयन सोसायटी फार हैरिटेज एंड आर्ट कंजरवेशन की ओर से चल रही पांडुलिपि संरक्षण कार्यशाला मंगलवार को भी जारी रही। संस्था के निदेशक और अंतरराष्ट्रीय पांडुलिपि विशेषज्ञ अनुपम साह ने कार्यशाला में आए प्रशिक्षुओं के द्वारा संरक्षित की गई पांडुलिपियों की जानकारी लेकर उनका रिव्यू कराया। निदेशक अनुपम साह ने बताया कि 20 दिनों में प्रशिक्षुओं ने काफी ज्ञान अर्जन किया है। अगले चार दिनों में उनकी छोटी-मोटी गलतियों को दूर कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed