{"_id":"9b5ae5e377e5c979827c9bbe63e2ea40","slug":"manthan-siwir-in-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के मंथन शिविर की होगी चाक चौबंद सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के मंथन शिविर की होगी चाक चौबंद सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के मंथन शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी, एसएसपी और एसपी सिटी ने सोमवार शाम सर्किट हाउस पहुंचकर सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक प्वाइंटों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को पास जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी सेंथिल अबुदई के साथ एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने रूट के अलावा सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि अभी सुरक्षा व्यवस्था में पांच सीओ, पांच एसएचओ, 30 उपनिरीक्षक, 200 कांस्टेबल, दो कंपनी, एक प्लाटून पीएसी के अलावा फायरब्रिगेड, बम डिस्पोजल और टियर गैस की टीम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा डीआईजी से भी एसएसपी ने फोर्स मांगा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य जिलों से फोर्स मिलने पर संख्या बल बढ़ सकता है।