{"_id":"1f13c14f8ee015c879e735c319b11416","slug":"mannequin-blew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की करारी हार पर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम इंडिया की करारी हार पर फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 27 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट प्रेमियों में वर्ल्ड कप की खुमारी छाई रही। सेमीफाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया के मैच के चलते गुरुवार को बाजारों में सुनसानी रही। दफ्तरों में भी खामोशी छाई रही। सभी लोग मैच देखने के लिए टीवी से चिपके रहे। कई जगहों पर दर्शकों के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, लेकिन टीम इंडिया की करारी हार से दर्शक न केवल मायूस हुए, बल्कि हार का ठीकरा कप्तान महेंद्र धोनी और विराट कोहली पर फोड़कर पुतला फूंक डाला।
विज्ञापन
इस वर्ल्ड कप में क्रिकेट प्रेमियों में जबर्दस्त दिवानगी दिखी। सेमीफाइनल में पहुंचने तक टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। सेमीफाइनल में भी दर्शक काफी उम्मीद लगाए बैठे थे। सुबह मैच शुरू होने के साथ दर्शक अपना कामकाज छोड़कर टीवी के आगे बैठ गए। कई लोग मैच खत्म होने तक टीवी के आगे से नहीं उठे। आस्ट्रेलिया की टीम की पहले बल्लेबाजी करने तक बाजारों में कुछ ही लोग दिखे। इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी होने पर बाजारों में सुनसानी छा गई।
विज्ञापन
व्यापारी भी दुकानों में टीवी के आगे बैठ गए। सरकारी दफ्तरों में खामोशी रही। कर्मचारी ड्यूटी पर थे, लेकिन कामकाज नहीं हुआ। थाना, चौकियों से लेकर अधिकतर दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी टीवी पर मैच देखते नजर आए।
विज्ञापन
शुरुआती दस ओवरों तक मैच में भारत की पकड़ मजबूत होने तक दर्शकों ने जमकर वाहवाही की, लेकिन ओपनर शिखर धवन के आउट होते ही दर्शकों में मायूसी छा गई। विराट कोहली के मैदान में आते ही दर्शकों में फिर से उम्मीदें जग गई। कोहली के आउट होते ही मैच भारत के हाथ से खिसकने से दर्शकों के चेहरे की रंगत भी उड़ने लगी। फिर भी दर्शक कप्तान धोनी की उम्मीद के साथ मैच देखते रहे, लेकिन एक के बाद एक विकेट गिरने से दर्शकों ने भीउम्मीद छोड़ दी और इस करारी हार को लेकर विराट कोहली और कप्तान धोनी को निशाने पर ले लिया।
कालाढूंगी चौराहे पर हिंदू महासभा ने कप्तान धोनी और विराट कोहली का पुतला फूंका। इस दौरान प्रशांत अग्रवाल, सन्नी कश्यप, प्रमोद आर्या, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार, नवीन भट्ट, तरेंद्र डिंपल आदि थे।