फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mangal Parao outpost in-charge given command of Mukhani Haldwani

Haldwani: मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी को मुखानी की कमान, लंबे समय से जमे थाना प्रभारियों का तबादला किया कप्तान ने

Sat, 17 May 2025 12:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 17 May 2025 12:06 PM IST
सार

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने गुरुवार की देर रात लंबे समय से जमे कई थाना प्रभारियों को बदल दिया। काठगोदाम के थाना प्रभारी को लालकुआं एसएसआई बनाया गया है।

विज्ञापन
Mangal Parao outpost in-charge given command of Mukhani Haldwani
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से जमे कई थाना प्रभारियों को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने गुरुवार की देर रात बदल दिया। काठगोदाम के थाना प्रभारी को लालकुआं एसएसआई बनाया गया है। मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी को मुखानी थानाध्यक्ष बनाया गया है। कालाढूंगी, मुक्तेश्वर थाने में भी नए एसएचओ की तैनाती हुई है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ललिता पांडे को एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है। लाइन से ही विपिन चंद्र पांडे को प्रभारी सम्मन सेल व सीसीटीएनएस बनाया गया है। काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट को एसएसआई लालकुआं बनाया गया है। कालाढूंगी के थाना प्रभारी पंकज जोशी काठगोदाम थाना के नए प्रभारी होंगे।

विज्ञापन


मुखानी एसओ विजय मेहता को कालाढूंगी का थानाध्यक्ष, मंगल पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी को थानाध्यक्ष मुखानी, हल्द्वानी कोतवाली में तैनात गौरव जोशी को मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली है। टीपी नगर चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर बनाया गया है। खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार को चौकी प्रभारी टीपीनगर, सम्मन सेल प्रभारी रजत सिंह कसाना को प्रभारी चौकी खेड़ा, पुलिस लाइन से महेंद्र राज सिंह को प्रभारी चौकी कुंवरपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई देवेन्द्र सिंह राणा काे पुलिस लाइन से थाना तल्ली ताल, एएसआई नवीन चंद्र सौराड़ी को पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट, एएसआई उदय सिंह राणा को पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल, एएसआई विजय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी कैंची भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed