{"_id":"6026cebf8ebc3ee920453932","slug":"mandatory-fastag-from-15-feb-kitchha-news-hld4145804129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टैग में रुपये न होने पर दोगुना देना होगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टैग में रुपये न होने पर दोगुना देना होगा टोल
विज्ञापन
किच्छा स्थित टोल प्लाजा
- फोटो : KITCHHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। देश भर के टोल प्लाजा पर 15 फरवरी से फास्टैग अनिवार्य हो रहा है। फास्टैग काली सूची में दर्ज होने या उसमें पैसे ना होने पर दोगुना टोल देना होगा। सितारगंज काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम चुकटी में बने टोल प्लाजा के प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया कि अभी तक लगभग 80 फीसदी वाहन ही फास्टैग लगा पाये हैं।
शुक्रवार को शर्मा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नये नियमों के अनुसार देश भर के टोल प्लाजा पर बने टोल पर कैश लेन समाप्त किया जा रहा है। सभी टोल गेट फास्टैग के ही होंगे।
बताया कि निकलने वाले वाहन का फास्टैग काली सूची में दर्ज होने या उसमें पैसा ना होने पर दोगुना टोल देय होगा। उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार जो सरकारी वाहन बिना टोल निकलते हैं उन्हें भी फास्टैग अनिवार्य किया गया है। उन्होंने आम जन मानस से अपील की कि टोल पर होने वाली असुविधा से बचने के लिये अपने वाहन पर फास्टैग अवश्य लगवाएं।