फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Man who broke into house and stole mobile phone arrested

Nainital News: घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Man who broke into house and stole mobile phone arrested
हल्द्वानी। शहर के किदवई नगर के एक मकान में चार दिन पहले घुसकर दो मोबाइल फोन चुराने में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा के किदवई नगर में ख्वाजा मस्जिद के निकट रहने वाले मोहम्मद अयाज के घर यह वारदात छह फरवरी की रात हुई थी। चोर अयाज के पिता फसाहत हुसैन और भाई अजमान के मोबाइल फोन चुरा ले गया था। अयाज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों फोन का पता लगा लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक इसके बाद हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की पार्किंग से गौला नदी किनारे के जवाहर नगर के रहने वाले दिवाकर को पकड़ा। दिवाकर से दोनों मोबाइल बरामद हो गए। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed