फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man shot by people riding in car in haldwani

गोलीकांड: भाई को लेने जा रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौके से फरार आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Nov 2023 04:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Nov 2023 04:49 PM IST
सार

हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव इलाके में देर रात कार सवार कुछ युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
man shot by people riding in car in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव इलाके में देर रात कार सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को 108 की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। युवक के पैर पर गोली फंसी रह गई। इसलिए उसे बाद में हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मल्ला गोरखपुर गंगा कॉलोनी गुलाटी चिकन वाली गली निवासी उमेश सिंह बिष्ट (23) देर रात अपने भाई कमल बिष्ट को लेने तिकोनिया की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में कार में  सवार कुछ लोगों ने उमेश को पीछे से आवाज लगाई। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा तब एक युवक कार से नीचे उतरा और उसने गोली चला दी। गोली उमेश के जांघ में लगी।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने जैसे ही गोली की आवाज सुनी वो तुरंत घर के बाहर आ गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को मौके पर बेस अस्पताल पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसटीएच रेफर किया गया।  जहां से डॉक्टरों ने उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया।  पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed