फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man returning after distributing wedding cards and a village development officer died in a bike collision

हल्द्वानी: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक और ग्राम विकास अधिकारी की बाइक भिड़ंत में मौत, बहनोई गंभीर घायल

Mon, 02 Nov 2026 08:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 02 Nov 2026 08:23 PM IST
सार

हल्द्वानी में रामपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे राजीव गुप्ता और ग्राम विकास अधिकारी सौरभ बिष्ट की मौत हो गई, जबकि राजीव के बहनोई गंभीर घायल हैं।

विज्ञापन
man returning after distributing wedding cards and a village development officer died in a bike collision
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित रम्पुरा निवासी राजीव गुप्ता (29) की सोमवार रात करीब सात बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास हुआ। राजीव हल्द्वानी से अपनी भांजी भावना की शादी का कार्ड बांटकर अपने बहनोई प्रेम शंकर के साथ घर लौट रहे थे। प्रेम शंकर गंभीर रूप से घायल हैं और एसटीएच में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत से हुआ। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। उसके चालक कालाढूंगी वार्ड 6 निवासी सौरभ बिष्ट (29) की भी मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ पेशे से ग्राम विकास अधिकारी थे। मृतक राजीव गुप्ता के परिजन सूचना पर एसटीएच पहुंचे। परिजनों के अनुसार राजीव की भांजी भावना की आगामी 15 नवंबर को शादी होनी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शव मोर्चरी भिजवा दिए गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed