फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man reached police station for making reel in haldwani

Haldwani: रील बनाने के चक्कर में युवक पहुंचा थाने, अर्द्धनग्न होकर किया ऐसा काम; पूरे शरीर में पोती थी कालिख

Sat, 07 Dec 2024 04:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Dec 2024 04:26 PM IST
सार

हल्द्वानी के शनि बाजार में एक युवक अर्द्धनग्न होकर अपने शरीर में कालिख पोतकर महिलाओं को गुड़िया के बाल देने लगा। इससे महिलाएं घबरा गई। उन्होंने बनभूलपुरा पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस युवक को पकड़कर ले गई और उसका चालान काटकर उसे रिहा किया।

विज्ञापन
man reached police station for making reel in haldwani
रवि गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया में अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवा कुछ भी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हल्द्वानी के शनि बाजार में एक युवक अर्द्धनग्न होकर अपने शरीर में कालिख पोतकर महिलाओं को गुड़िया के बाल देने लगा। इससे महिलाएं घबरा गई। उन्होंने बनभूलपुरा पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। उधर शिकायत के बाद एसओ बनभूलपुरा ने युवक को पकड़कर हवालात में बैठा दिया। साथ ही लिखित माफीनामा देने के तीन घंटे बाद उसका चालान काटकर उसे रिहा कर दिया।

हल्द्वानी में शनि बाजार लगती है। इस बाजार में महिलाएं काफी अधिक संख्या में खरीदारी करने पहुंचती है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि एक युवक अर्द्धनग्न होकर और अपने शरीर में कालिख पोतकर महिलाओं को गुड़िया के बाल दे रहा था। कहा कि इसे देखकर महिलाएं डरने लगी। कई महिलाएं भागने के चक्कर में इससे टकरा गई। उनके अपना नाम रवि गुप्ता (25) निवासी टीआरवी स्कूल दुर्गा कॉलोनी बरेली रोड हल्द्वानी बताया। साथ ही बताया है कि वह रील के लिए ऐसा कर रहा था। कहा कि युवक को तीन घंटे बैठाने के बाद उसका पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। साथ ही माफीनामा भी लिया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed