फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man living at his aunt house committed suicide by hanging himself in Bindukhatta

Nainital: बुआ के घर रह रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दी, दिवाली की खरीदारी के लिए रुपये मांगे थे; जानें मामला

Wed, 30 Oct 2024 11:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बिंदुखत्ता
अमर उजाला नेटवर्क, बिंदुखत्ता Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Oct 2024 11:35 AM IST
सार

बिंदुखत्ता के संजयनगर प्रथम में एक युवक का शव घर में पंखे से फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक डिप्रेशन का भी शिकार था।

विज्ञापन
man living at his aunt house committed suicide by hanging himself in Bindukhatta
फांसी।

विस्तार

बिंदुखत्ता के संजयनगर प्रथम में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव घर में पंखे से फंदे पर लटका मिला। युवक अपनी बुआ के घर में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी हरीश चंद्र जोशी (28) काफी समय से अपनी बुआ के घर में रह रहा था। यहां उसकी दो बुजुर्ग बुआ रहती हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि हरीश डिप्रेशन का शिकार था। मंगलवार शाम को उसने बुआ से दीपावली की खरीदारी के लिए रुपये मांगे। बताया जा रहा है कि बैंक से रुपये निकालने के लिए आधार कार्ड देने में थोड़ी देर हो गई।

विज्ञापन

इससे नाराज होकर हरीश अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद पंखे पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंचीं सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। जवान भतीजे की मौत से दोनों बुजुर्ग महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed