फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man gets drown in Kosi, death

कोसी में नहा रहा युवक डूबा, मौत 

Tue, 09 May 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Tue, 09 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
man gets drown in Kosi, death
नदी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर काकड़ीघाट के पास कोसी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शादी समारोह से घर लौट रहा था। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ध्यान सिंह बिष्ट (30) पुत्र पान सिंह बिष्ट हाल निवासी भीमताल और मूल निवासी ओखलकांडा के पश्या गांव सोमवार को दोस्तों के साथ काकड़ीघाट के पास स्थित ढोकाने गांव में बारात में गया था। बताया जाता है कि लौटते समय सभी दोस्त कोसी में नहाने के लिए उतर गए।
विज्ञापन


अचानक पैर फिसलने से ध्यान सिंह नदी में डूबने लगा। पास ही में नहा रहे रमेश पपनोई और पुष्कर तिवाड़ी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह ध्यान सिंह को बाहर निकालकर सीएचसी खैरना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान सिंह की भीमताल के मल्लीताल स्थित विकास भवन चौराहे में एजेंसी है और वह बोतलबंद पानी का डिस्ट्रीब्यूटर था। घटना की सूचना मिलने पर कौश्याकुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार परमानंद राम, चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक दीवानी राम व कैलाश चंद्र ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

हादसे के बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे। 

मांग के बाद भी नहीं लगाए गए चेतावनी बोर्ड

कोसी में ऐसे खतरनाक गहरे स्थान हैं, जहां नहाने से कई लोगों की जान जा चुकी है। यही नहीं नदी में कई स्थानों पर भंवर भी बनते हैं। पिछले कुछ समय में काकड़ीघाट में डूबने से आधे दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।


इधर, कौश्याकुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि नदी के खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर सिंचाई विभाग और एनएच के अधिशासी अभियंता को चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा सर्वे कराकर ऐसे स्थानों को नहाने के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed