{"_id":"654b310de92018597c0aca14","slug":"man-found-hanging-in-nainital-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Man Found Hanging: फांसी के फंदे से लटका मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Man Found Hanging: फांसी के फंदे से लटका मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Nov 2023 12:33 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:33 PM IST
सार
मल्लीताल स्नोव्यू क्षेत्र निवासी महेंद्र लाल (37) मंगलवार सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। महेंद्र यहां एक होटल में काम करता था। पिछले वर्ष पिता व तीन माह पूर्व भाई की मौत के बाद वह अपनी भाभी व भतीजे के साथ रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मल्लीताल स्नोव्यू क्षेत्र में एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मल्लीताल स्नोव्यू क्षेत्र निवासी महेंद्र लाल (37) मंगलवार सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। महेंद्र यहां एक होटल में काम करता था। पिछले वर्ष पिता व तीन माह पूर्व भाई की मौत के बाद वह अपनी भाभी व भतीजे के साथ रहता था। सोमवार शाम वह रोजाना की तरह होटल में काम करने के बाद घर चला गया। बुधवार सुबह जब देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे में देखा तो महेंद्र फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
एसआई अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक कुछ समय से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन