Haldwani: शादी की है पत्नी है मेरी...किन्नर के प्यार में दीवाने युवक ने पिता-भाई को पीटा, चौराहे पर किया तमाशा
हर रोज हल्द्वानी शहर में कोई न कोई ऐसा मामला आता है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है। हल्द्वानी में एक युवक ने किन्नर से शादी की। शादी कर युवक घर से चला गया। उसे रोकने पहुंचे पिता और भाई से युवक ने जमकर मारपीट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार की रात भी शहर के सिंधी चौराहे पर एक अनोखा मामला सामने आया। एक युवक ने किन्नर से शादी की और उसके बाद घर से चला गया। उसे रोकने पहुंचे पिता और भाई से युवक की जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बाप-बेटों को अलग कर मामला शांत कराया। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और उसके पिता और भाई भी घर लौट गए। जानकारी के मुताबिक युवक और उसके पिता शहर के ही अलग-अलग विभाग में कर्मचारी हैं।
इसी बीच स्थानीय लोगों ने शोर-शराबा सुनकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब देखा तो पिता-पुत्र एक-दूसरे को पीट रहे थे। पास में खड़ा किन्नर भी गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और उसके पिता व भाई घर लौट गए।
कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया था। किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।