{"_id":"65f2133ea35c5583390109da","slug":"maliks-lawyer-got-the-letter-received-in-the-tehsil-office-haldwani-news-c-8-1-hld1023-325569-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मलिक के वकील ने तहसील कार्यालय में रिसीव कराया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मलिक के वकील ने तहसील कार्यालय में रिसीव कराया पत्र
विज्ञापन
हल्द्वानी। तहसील प्रशासन की ओर से वसूली की तैयारियां शुरू होते ही मलिक के वकील ने तहसीलदार को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने मांग पत्र का उत्तर देने के लिए समय मांगा है। साथ ही मलिक के जेल में होने की बात कही है। साथ ही पत्र में बताया गया कि दो मार्च को ही नगर निगम को भी जवाब दिया जा चुका है।
बता दें कि तहसील प्रशासन ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 2.68 करोड़ का वसूली पत्र भेजा था। नैनीताल जेल में उसे नोटिस भी तामील कराया था। इसके बावजूद मलिक ने तहसीलदार की कोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं किया। न ही कोई उसका प्रतिनिधि बीते सोमवार को कोर्ट पहुंचा। समय सीमा बीतने के बाद तहसील प्रशासन ने वसूली की तैयारी शुरू कर दी। उधर बुधवार को अब्दुल मलिक के वकील रोहिताश चक्रवर्ती की ओर से तहसील प्रशासन को एक पत्र रिसीव कराया गया है। पत्र में कहा गया कि मलिक वर्तमान में नैनीताल जेल में बंद हैं। रिकवरी के संबंध में दो मार्च को नगर निगम को सौंप दिया गया है। नगर निगम ने 10 मार्च को जो उत्तर दिया है, उसकी कॉपी भी तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराई है। साथ ही कहा है कि वर्तमान में मेरा मुवक्किल जेल में है और प्राकृतिक न्याय के हित में रिकवरी उद्धरण के बदले उचित उत्तर देने के लिए मेरे मुवक्किल के साथ चर्चा में कुछ और जानकारी की आवश्यकता है। इसलिए उन्हें और समय दिया जाए। उधर तहसीलदार सचिन कुमार ने कहा कि वह डीएम के आदेश के क्रम में रिकवरी की जा रही है।