फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Making of white ration card in the district stopped

जिले में सफेद राशन कार्ड बनना बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Making of white ration card in the district stopped
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सफेद राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। सरकार की तय कैपिंग पूरी हो चुकी है। जिले में 1322 लोगों ने सफेद राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग ने शासन को पत्र भेजकर कैपिंग बढ़ाने की मांग की है। साथ ही 1500 नए सफेद राशन कार्ड मांगे हैं। जिले में एक हजार पीले कार्ड और बनेंगे। पीले राशन कार्ड के लिए जिले में तीन हजार लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

पीले कार्ड की कैंपिंग पूरी होने के कारण योजना स्थानांतरित नहीं हो पा रही थी। पूर्ति विभाग ने शासन से पीले कार्ड की कैंपिंग तीन हजार बढ़ाने की मांग की थी। शासन ने एक हजार पीले कार्ड की संख्या बढ़ा दी है। अब पीले कार्ड बनने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है कैपिंग
हल्द्वानी। शासन प्रत्येक जिले के लिए राशन कार्ड की संख्या और यूनिट का निर्धारण करता है। इसे कैंपिंग कहते हैं। नैनीताल जिले में सफेद राशन कार्ड की संख्या 106715 और यूनिट 495771 निर्धारित की गईं हैं। उधर पीले राशन कार्डों की संख्या 112443 और यूनिट 458494 निर्धारित की र्गइं हैं। जिले में इतने राशन कार्ड बन चुके हैं।
17 राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन
हल्द्वानी। जिले के 117 कार्डों को पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड धारकों की मांग पर एनईआर में दर्ज कर दिया है। अब इन राशन कार्डधारकों को इस माह से राशन नहीं मिलेगा। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि इन राशन कार्ड धारकों का ऑनलाइन राशन बंद कर दिया गया है।
क्या है सफेद और पीला राशन कार्ड
हल्द्वानी। सफेद राशन कार्ड यानि राष्ट्रीय खाद्य योजना और पीला कार्ड यानि राज्य खाद्य योजना। सफेद कार्ड उन व्यक्तियों का बनता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.8 लाख रुपये से कम है और पीला राशन कार्ड ऐसे परिवारों का बनता है जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम हो।

राशन कार्ड की निर्धारित सीमा पूरी होने के कारण राशन कार्ड बनना बंद हो गए हैं। शासन से राशन कार्ड की कैपिंग बढ़ाने की मांग की गई है। -मनोज कुमार डीएसओ, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed