फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahila Congress Demonstration House

Nainital News: रक्षा राज्यमंत्री के आवास के बाहर कांग्रेसियों ने बजाई थाली

Sun, 12 Mar 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 12 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress Demonstration House
हल्द्वानी। रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट के मुखानी स्थित आवास के बाहर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने थाली बजाकर महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर नारेबाजी की।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है लेकिन यहां के सांसद कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों का काम केवल पार्टी के बड़े नेताओं की चापलूसी करना रह गया है जिस वजह से जनता के मुद्दों की अनदेखी हो रही है। अलका पाल ने कहा कि रसोई गैस, खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसलिए सांसद को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए थाली बजाकर जगाया जा रहा है। इस दौरान नीमा भट्ट, विमला सांगली, पुष्पा नेगी, लता पांडे, जानकी, कमला सोनी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed