{"_id":"ff4f17b0afc6b7b0038e808719e06137","slug":"mahesh-chandra-joshi-memorial-all-india-volleyball-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश चंद्र जोशी स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश चंद्र जोशी स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
ग्राम कानियां में चल रही स्व. महेश चंद्र जोशी स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में यूपीसीएल देहरादून ने रणवीर क्लब पंजाब को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने ट्राफी सौंपी।
विज्ञापन
समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री रावत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने खेल प्रेमियों की वर्षों पुरानी मांग मिनी स्टेडियम को पूरा करने की घोषणा करते हुए कहा कि कानियां में प्रेम विद्यालय की खाली पड़ी भूमि पर स्टेडियम निमार्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
जिसके बाद 2018 में प्रदेश में होने वाले नेशनल गेम्स के तहत कुछ खेल प्रतियोगिताएं कानियां के नवनिर्मित स्टेडियम में होंगी।
इस दौरान ग्राम प्रधान किशोरी लाल, ललित मोहन सत्यवली, आनंद रावत, कैलाश तिवारी, गिरीश करगेती, दिनेश लोहनी, नंदाबल्लभ बेलवाल, शाहिद हुसैन, तालिब हुसैन, नीरज अग्रवाल, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, हेम भट्ट, आशा बिष्ट, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन