फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahendra Singh Dhoni reached Nainital for holidays with family

Mahendra Singh Dhoni: परिवार संग नैनीताल पहुंचे धोनी, साक्षी के लिए बनाया खास प्लान!; 19 नवंबर को है स्पेशल डे

Wed, 15 Nov 2023 11:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:15 AM IST
सार

क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। 

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni reached Nainital for holidays with family
एमएस धोनी और साक्षी धोनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni reached Nainital for holidays with family
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन है और उनके इस खास दिन को ही सेलिब्रेट करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान यहां आए हैं। वहीं साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahendra Singh Dhoni reached Nainital for holidays with family
साक्षी का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार, यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं। 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed