फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahashivratri fair will start from 14th in Adi Chota Kailash.

Nainital News: आदि छोटा कैलाश में 14 से शुरू होगा महाशिवरात्रि मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri fair will start from 14th in Adi Chota Kailash.
भीमताल (नैनीताल)। भगवान शिव के धाम से विख्यात आदि छोटा कैलाश भीमताल में महाशिवरात्रि मेला 14 फरवरी से शुरू होगा। बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस, मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने बैठक की। मंदिर में पहली बार सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। मार्ग पर बिजली व्यवस्था के साथ मोबाइल शौचालय लगाए जाएंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था जल निगम करेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स, एसडीआरएफ और वन कर्मियों की टीम मुस्तैद रहेंगी। भीमताल की तरफ से आने वाले चौपहिया वाहन बानना स्थित ओपन थिएटर में, दोपहिया वाहन भटेलिया निजी पार्किंग में पार्क होंगे। ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि मेले की उचित व्यवस्था बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से कहा गया है। एसडीएम नवाजिश खलीक, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी। बैठक में त्रिलोचन पलड़िया, खष्टी राघव, कोतवाल राजेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार, कमलेश भट्ट, जीत सिंह सम्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed