{"_id":"6a2c4e4ba3936194d0062dfc","slug":"mahant-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-7558-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध हालात में महंत की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध हालात में महंत की मौत, फंदे से लटका मिला शव
Fri, 12 Jun 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
महंत कृष्णागिरि महाराज की फाइल फोटो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनरसा के पास पास स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के महंत मनरसा सुयालबाड़ी निवासी कृष्णा गिरी महाराज (59) पुत्र गोपाल गिरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटका मिला।
मंदिर परिसर के पास रहने वाले रतिया राम थारू ने शव लटका होने की स्थानीय लोगों को जानकारी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार को महंत ने कुछ लोगों को नदी में करंट लगाकर मछली मारने पर कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने अंदेशा जताया है कि महंत की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया होगा। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
महंत 2011 से मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही आश्रम की देखरेख कर रहे थे। चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
कोट
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मंदिर से कोई चोरी भी नहीं हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी अपनी जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रविकांत सेमवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी, भवाली