फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mafia took away the dumper from the forest workers

वन कर्मियों से डंपर छुड़ाकर ले गए माफिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mafia took away the dumper from the forest workers
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के 64 गेट पर वन कर्मियों ने एक अवैध उपखनिज लदा डंपर को रोका। दो कारों में सवार होकर पहुंचे खनन माफिया वन कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए डंपर को छुड़ाकर ले गए। वन कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

आमपोखरा रेंज के बीट अधिकारी गोविंद कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात उत्तरी आमपोखरा बीट के 64 गेट मालधन तिराहे पर वन दरोगा आनंद सिह डांगी, वन आरक्षी मनमोहन सिंह, सुरेश कुमार, शीला देवी, नीलम राणा ने अवैध उपखनिज लदा डंपर रोका। डंपर चालक से उपखनिज के वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। उन्होंने बताया कि डंपर को वन अभिरक्षा में लेकर जा रहे थे। तभी दो कारों में पहुंचे 8-10 अज्ञात लोग धक्कामुक्की, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देकर डंपर को छुड़ाकर ले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed