फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Madrasan Company employees on strike for various demands in Motahaldu of Lalkuan

Lalkuan: विभिन्न मांगों के लिए मदरसन कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर, छात्र नेताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

Mon, 20 Apr 2026 04:40 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 20 Apr 2026 04:40 PM IST
सार

लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी, 8 घंटे कार्य समय और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
Madrasan Company employees on strike for various demands in Motahaldu of Lalkuan
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोटाहल्दू के पाडलीपुर स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को आंदोलन किया। सुबह छह बजे करीब 200 कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए जिसके बाद प्रबंधन और प्रशासन के साथ हुई वार्ता में 12 मांगें मान ली गईं।

विज्ञापन


वहीं न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने और शिफ्ट की समयावधि आठ घंटे निर्धारित करने की मांग पर कुछ कर्मचारी अड़े रहे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे निर्धारित समय से अधिक काम कराया जाता है लेकिन वेतन कम मिलता है।
विज्ञापन


प्रबंधन पर मनमानी और असुरक्षा का माहौल बनाने के भी आरोप लगे। कंपनी की बसों के खराब रखरखाव और चालकों के अनुचित व्यवहार पर भी कर्मचारियों ने रोष जताया। वार्ता के बाद करीब 50 कर्मचारी ड्यूटी पर लौट गए और इतने ही अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद तक 100 से अधिक कर्मचारी मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते रहे जिसके बाद वे भी घर लौट गए।

वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल, उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने मदरसन सूमि स्टिम फैक्टरी के प्रबंधन और कर्मचारियों की वार्ता कराने के कई प्रयास किए परंतु कुछ कर्मचारी धरना पर अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे।


मोटाहल्दू स्थित कंपनी के बाहर धरना स्थल पर दोपहर बाद तक कई थानों की पुलिस डटी हुई थी। कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता आशीष कबडवाल वहां पहुंच गए। पुलिस ने 112 के माध्यम से उन्हें हिरासत में लेकर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया जहां से बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed