फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Madrasa Board will soon act

जल्द बनेगा मदरसा बोर्ड एक्ट

Wed, 20 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 20 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार हाजी अखलाक अहमद ने बताया कि जल्द मदरसा बोर्ड का एक्ट बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद मदरसा बोर्ड के छात्र डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश ले सकेंगे।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के निरीक्षण को पहुंचे हाजी अखलाक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि परीक्षाएं समय पर कराई जा रही हैं, ताकि अन्य शिक्षा बोर्डों के साथ ही मदरसा बोर्ड का भी रिजल्ट जारी हो सके। उसके बाद अगले सत्र से प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से हरिद्वार जनपद में परीक्षाएं नहीं कराई जा सकीं, लेकिन उनकी वजह से रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। रिजल्ट समय पर आएगा।  उन्होंने बताया कि कोशिश की जा रही है कि यूपी मदरसा बोर्ड की तर्ज पर ही यहां की मार्कशीट तैयार की जाएंगी। इसके लिए कुछ अड़चनें हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में बैठे 147 परीक्षार्थी
हल्द्वानी। बुधवार से मदरसा इशाअत-उल-हक में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं प्रधानाचार्य मुफ्ती नईमुद्दीन की देखरेख में सुबह और दोपहर की पाली में आयोजित की जा रही हैं। सेंटर इंचार्ज उवैस खान ने बताया कि पहले दिन पंजीकृत 198 छात्र-छात्राओं में से 147 ने परीक्षा दी। इनमें मुंशी में 21, मौलवी में 62, आलिम अरबी में 45 और आलिम फारसी में 19 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed