फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Madho Singh to death was probably

शायद मौत का एहसास हो गया था माधो सिंह को

Mon, 06 Apr 2015 02:03 AM IST
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला,रामनगर
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला,रामनगर Updated Mon, 06 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Madho Singh to death was probably

हत्या, आत्महत्या या हादसा चाहे जो भी हुआ हो माधो सिंह उर्फ विशाती के साथ, लेकिन शायद उन्हें अपनी मौत का एहसास शुक्रवार सुबह ही हो गया था। बच्चों को खील खाने को देते हुए माधो सिंह ने उनसे कहा था कि अब वह अपने घर जा रहे हैं और और किसी से कभी मुलाकात नहीं हो पाएगी। हालांकि पुलिस भी मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन



रविवार को पास ही में रहने वाले और कक्षा पांच में पढ़ने वाले राशिद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह माधो सिंह ने उसे और अन्य बच्चों को खील खाने दी थी। जब बच्चों ने उनसे पूछा कि किस बात के लिए यह खील खिला रहे हैं तो माधो सिंह ने कहा कि अब वह अपने घर जा रहा है और अब किसी से भी नहीं मिल पाएगा। जबकि 40 साल से यहां काम करने वाले माधो सिंह के परिवार में कोई भी नही है।
विज्ञापन


यह बात बच्चों ने अपने घर में भी बताई, लेकिन तब किसी ने गौर नहीं किया। शुक्रवार रात को माधो सिंह की भीषण अग्निकांड में जलकर मौत हो गई। रविवार सुबह जांच को पहुंचे एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान को राशिद ने यह सब बात बताई। एसपी सिटी ने बताया कि हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, अब बच्चे द्वारा दी गई जानकारी को ध्यान में रखकर भी जांच की जाएगी कि कहीं किसी ने माधो सिंह को कोई धमकी तो नहीं दी थी। हालांकि उन्होंने कहा कि मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed