{"_id":"1c3dfd0e0c195a657cb3a19d1a20990e","slug":"made-on-the-farm-for-illegal-mining-toll-plaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के लिए खेत में बनाया ‘टोल प्लाजा’!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के लिए खेत में बनाया ‘टोल प्लाजा’!
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक सड़क, पुल पर ही टोल वसूला जाता है, पर लालकुआं क्षेत्र में एक अलग तरह के मामले का पता चला है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली है कि एक किसान ने रात में अवैध खनन के लिए अपने खेत से रास्ता दे दिया है। इसके बदले वह हर ट्रैक्टर से पांच सौ रुपए वसूल रहा है। एसडीओ के अनुसार मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
गौला में 1475 हेक्टेयर में खनन होता है। यह क्षेत्र हल्द्वानी से शुरू होकर ऊधम सिंह नगर जिले के शांतिपुरी तक जाता है। इतने बड़े क्षेत्र में कई बार अवैध खनन के लिए तस्कर कोई न कोई रास्ता निकालते रहते हैं। वन विभाग को मुखबिर से खबर में मिली है कि लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में तस्करों ने चोरी-छिपे खनिज निकालने के लिए एक नया रास्ता तैयार कर लिया है। यह रास्ता नदी क्षेत्र से सटे एक किसान के खेत से होकर बनाया गया है।
विज्ञापन
अब किसान के लिए यह रास्ता सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रहा है। सूचना है कि करीब पांच से छह तस्कर इस अवैध रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसडीओ एनसी पंत ने बताया कि पता चला है कि तस्कर किसान को इसके बदले पांच सौ रुपए प्रति ट्रैक्टर-ट्राली के हिसाब से भुगतान कर रहे हैं। मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब तक जंगल में चोरी-छिपे रास्ते बनाने की बात आती थी, लेकिन खेत में रास्ता बनाने और वसूली की बात पहली बार सामने आई है।
विज्ञापन