फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   maatrshakti ko naman

Nainital News: मातृशक्ति को किया नमन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
maatrshakti ko naman
रामनगर/नैनीताल/कालाढूंगी/लालकुआं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रविवार को रामनगर, नैनीताल, कालाढूंगी और लालकुआं सहित विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


रामनगर में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने युद्ध विरोधी नारों के साथ जुलूस निकाला। ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल में संवेदना फाउंडेशन ने महिलाओं के अधिकारों पर गोष्ठी की। दुलेपुरी में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। नैनीताल में विमर्श संस्था ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता हेमा कबड्वाल ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में आवाज उठाने पर जोर दिया। शिल्पकार सभा ने भी गोष्ठी व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कालाढूंगी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने खुटियाखाल में महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर बोनस राशि वितरित की। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बाघ के हमले में मृत एक महिला और एक पुरुष के परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए। कन्या जूनियर हाईस्कूल में बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण लता जोशी ने आशा कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed