{"_id":"69a493cbc57f820b0902988e","slug":"maa-nanda-football-club-became-the-winner-haldwani-news-c-337-1-ha11015-130715-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मां नंदा फुटबाल क्लब बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मां नंदा फुटबाल क्लब बना विजेता
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मास्टर्स प्रतियोगिता में मां नंदा फुटबाल क्लब विजेता बना। एक दिवसीय स्पर्धा में 45 और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने भाग लिया।
मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में मां नंदा क्लब ने एचएन फुटबाल क्लब पर 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में हल्द्वानी स्टेडियम की टीम ने 3-1 से हल्द्वानी वेटरन पर जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मैच में मां नंदा फुटबाल क्लब ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए हल्द्वानी स्टेडियम को 3-0 से हरा दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि पृथ्वी पाल सिंह रावत, दिनेश बिष्ट और राजेंद्र सिंह मलारा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहां विजय बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, आनंद देव, दिनेश कुमार, आनंद देव, गोपाल नेगी, तालिब खान आदि थे।