फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   LPG in Haldwani

नगर निगम ले रहा है सुपरविजन चार्ज, उसके बाद भी आंखें मूंदे खड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
LPG in Haldwani
हल्द्वानी। गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर नगर निगम की सड़कों को बेतरतीब खोद दिया गया है। कंपनी सड़क को सही नहीं कर रही है। वहीं नगर निगम एचपीएसएल से आठ प्रतिशत सुपरविजन चार्ज वसूल रहा है। सड़क ठीक न होने के कारण लोक निर्माण विभाग का 2.39 करोड़ रुपये का काम अटक गया है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में मुख्य हाइवे को छोड़कर सभी सड़कें नगर निगम के स्वामित्व में आती हैं। इन सड़कों का रखरखाव नगर निगम को करना होता है। नियमानुसार नगर निगम अपनी स्वामित्व वाली सड़कों की रोड कटिंग की अनुमति भी देता है। रोड कटिंग के बाद वसूल किए गए पैसे से सड़क बनाने का काम होना चाहिए, लेकिन नगर निगम ऐसा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में एचपीसीएल गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा है। नगर निगम ने एचपीसीएल से गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर समझौता किया है। समझौते के अनुसार नगर निगम कंपनी से आठ प्रतिशत सुपरविजन चार्ज वसूल करता है। साथ में एचपीसीएल कंपनी को गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों का निर्माण करना है। कंपनी सड़कों के मरम्मत का काम नहीं कर रही है। उधर नगर निगम नाम का सुपरविजन कर रहा है। लोगों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हीरानगर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने 2.39 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का काम करना है। एचपीसीएल ने यहां की सड़कें भी खोद दी हैं। सड़क खोदने के बाद इन्हें सही नहीं किया। इस कारण लोक निर्माण विभाग काम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीसीएल गैस पाइपलाइन बिछाकर सड़कों को सही करेगा। नगर निगम इसका सुपरविजन करेगा। कहीं नियमों का उल्लंघन किया जा रहा होगा तो कंपनी को आगे की परमिशन नहीं दी जाएगी। पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त

एचपीसीएल सड़कों को सही नहीं कर रही है। इस कारण लोनिवि 2.39 करोड़ की सड़कों का काम हीरानगर में शुरू नहीं करा पा रहा है। अशोक चौधरी अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed