{"_id":"68dcc751d659d394f90d411c","slug":"lower-gst-makes-overnight-stays-in-ctr-ramnagar-cheaper-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जीएसटी कम होने से सीटीआर में रात्रि विश्राम करना सस्ता, इन कमरों में इतनी देनी होगी GST","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जीएसटी कम होने से सीटीआर में रात्रि विश्राम करना सस्ता, इन कमरों में इतनी देनी होगी GST
Wed, 01 Oct 2025 11:46 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:46 AM IST
सार
जीएसटी में कमी के बाद अब कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम की बुकिंग पर पर्यटकों को पहले के 12% के बजाय केवल 5% जीएसटी देना होगा। यह नई दर 22 सितंबर के बाद की सभी बुकिंग पर लागू होगी, जिससे पर्यटकों पर वित्तीय भार कम होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद कॉर्बेट टाईगर रिजर्व (सीटीआर) में रात्रि विश्राम करने वाले पर्यटकों को जेब कम ढीली करनी पड़ रही है। पर्यटकों को अब 12 के बजाय पांच फीसदी जीएसटी चुकाना पड़ेगा।ईको टूरिज्म विभाग के रेंजर ललित आर्या ने बताया कि ढिकाला, बिजरानी व झिरना में रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। इसके लिए पर्यटकों को इन जोनों में मौजूद कमरों की ऑनलाइन बुकिंग करानी होती है। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि 22 सितंबर के बाद होने वाली सभी रात्रि विश्राम की बुकिंग में पांच फीसदी जीएसटी लिया जाएगा। इसे सीटीआर में लागू कर दिया है।
विज्ञापन
अक्तूबर में खुलेगी पार्क की ऑनलाइन बुकिंग
मानसून सीजन के चलते ढिकाला जोन को 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। 15 नंवबर से जोन को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। ढिकाला की ऑनलाइन बुकिंग को अक्तूबर के पहले सप्ताह में खोला जाएगा। विभागीय स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
इन कमरों पर इतनी देनी होगी जीएसटी
कमरों की संख्या कमरे का चार्ज पहले अब
06 4000 480 200
39 2000 240 100
02 1500 180 75