फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Low water level spoils the beauty of Bhimtal Lake

Nainital News: कम जलस्तर ने गिराई भीमताल झील की सुंदरता

Tue, 18 Jun 2024 05:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 18 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Low water level spoils the beauty of Bhimtal Lake
भीमताल झील का जलस्तर कम होने से झील मैदान में तब्दील होने लगी है।
भीमताल (नैनीताल)। पानी से लबालब रहने वाली भीमताल झील पर्यटन सीजन में सैलानियों को आकर्षित करती थी लेकिन इस वर्ष बारिश नहीं होने से 200 मीटर तक झील मैदान में तब्दील हो गई है। झील में पानी कम होने से पर्यटक भी नौकायन के लिए ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

भीमताल झील का जलस्तर कम होने से पर्यटन कारोबार पर असर पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने कहा कि भीमताल झील को निहारने के लिए अन्य राज्यों से सैलानी पहुंचते हैं। इस बीच बारिश नहीं होने से झील का जलस्तर कम हो गया है। झील को मैदान में तब्दील होता देख सैलानी यहां घूमे बिना निराश लौट रहे हैं। वहीं सातताल और नौकुचियाताल का जलस्तर भी कम हो रहा है।
विज्ञापन




सिल्ट से सूख रहे झील के जलस्रोत

भीमताल झील के अंदर कई जलस्रोत हैं जो बारिश के पानी और अन्य माध्यमों से रिचार्ज होते हैं। इस बीच झील में नालों से आने वाली भारी सिल्ट जमा हो गई है। दो से तीन इंच तक जमा सिल्ट के कारण झील मैदान का रूप लेती जा रही है। अगर सिल्ट को आने से नहीं रोका गया तो झील की दुर्दशा होना तय है। बता दें कि झील की सिल्ट निकालने का जिम्मा सिंचाई विभाग के पास है लेकिन कार्य कब होगा, यह बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल झील में जमा सिल्ट निकालने और सौंदर्यीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




झील में फंस रही नाव

झील में जमा सिल्ट के चलते नौकायन भी प्रभावित हो रहा है। किनारों पर जा रही नाव आए दिन सिल्ट में जाकर फंस जा रही हैं। इससे सैलानियों की जान को खतरा बना हुआ है। अगर सिल्ट नहीं हटी तो नौकायन के दौरान बड़ा हादसा हो सकता है।



17 जून को झीलों का जलस्तर

वर्ष - भीमताल - सातताल - नौकुचियाताल

2024 - 36 फिट - 11.2 फिट - 11.9 फिट

2023 - 41 फिट - 12.4 फिट - 12.5 फिट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed