फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Low vegetable plate , a thin dal

थाली में सब्जी कम, दाल हुई पतली 

Thu, 11 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Thu, 11 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 Low vegetable plate , a thin dal
कूडे़े में से प्‍याज बीनता गरीब - फोटो : अमर उजाला

बारिश की मार सब्जियों पर भी पड़ी है। मैदानी क्षेत्रों से आवक कम होने से सब्जियों के दाम बढ़ गये हैं। एक वक्त की सब्जी खाना भी आम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। इस सीजन की सब्जी लौकी, तोरई, बैगन और कद्दू तक 30 रुपये किलो से नीचे नहीं उतर रहे हैं।

विज्ञापन


टमाटर 40 रुपये किलो पर लाल है। पहाड़ से आने वाली सब्जियां तो और भी महंगी हैं। पिछले सालों तक 10 से 15 रुपये किलो बिकने वाला पहाड़ी आलू इस बार 30 रुपये किलो से नीचे नहीं उतरा है।
विज्ञापन


पहाड़ की फूलगोभी 70 से 80 रुपये किलो बिक रही है, जबकि पहाड़ की मूली  20 से बढ़कर 30 रुपये किलो हो गई है। हरा धनिया 100 रुपये किलो से सीधे 150 रुपये किलो पर पहुंच गया है। सब्जियों का विकल्प समझी जाने वाली दालें भी भाव खा रही हैं। अरहर 150 रुपये और मलका 85 रुपये किलो है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर के बाद ही मिलेगी राहत 

सब्जी सस्ती होने के फिलहाल दो महीने तक आसार नहीं हैं। सब्जी विक्र्रेताओं की मानें तो अक्तूबर के बाद ही सब्जियों के दाम गिरेंगे। अक्टूबर से हरी सब्जियां शुरू होने के साथ ही सर्दियों की सब्जियां भी आने लगेंगी। बरसात खत्म होने के बाद आलू और गोभी की भी आवक बढ़ जाती है।  

एक-दो दिन में टमाटर के रेट उतरेंगे 

नासिक का टमाटर मंडी में आना शुरू हो गया है। एक दो दिन में टमाटर के रेट में कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि हल्द्वानी मंडी में गौलापार का टमाटर शुरू होने के बाद इसके दाम पांच से दस रुपये किलो में आ जाते हैं। गौलापार का टमाटर 15 नवंबर के बाद ही शुरू होगा।  

पालेज की सब्जियों को नुकसान

नदी के किनारे लौकी, तोरई और कूद्दू की फसल बहुतायत होती है। बारिश और नदियों में पानी बढ़ने से इन सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। इससे मंडी में सब्जियों की आवक कम हुई है।बरसात में हर बार पालेज की फसल को नुकसान होता है। इस बार यह नुकसान कुछ ज्यादा हुआ है।  


गली मोहल्ले के रेट अलग-अलग  

सब्जी के रेट हर गली मोहल्ले के अलग हैं। मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में लौकी 20 रुपए किलो तो देवलचौड़ में यह सब्जी 25 रुपये किलो बिक रही है। मंगलपड़ाव में भिंडी 20 रुपये किलो तो देवलचौड़ में 30 रुपये किलो बिक रही है। इसी प्रकार अन्य सब्जियों के दाम में भी पांच से दस रुपये का अंतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed